{"_id":"5fda0dd48ebc3e3ec77de13e","slug":"thyroid-test-kit-mandi-news-sml354675558","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में थायराइड टेस्ट किट खत्म, टेस्ट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में थायराइड टेस्ट किट खत्म, टेस्ट बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्ष्मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में थायराइड टेस्ट करने वाली रिजेंट किट खत्म हो गई है। इससे अस्पताल में थायराइड के टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। सस्ते इलाज की चाह में सरकारी अस्पताल का रुख करने वाले रोगियों को मजबूरन निजी अस्पतालों में महंगी दरों पर टेस्ट करवाने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्रीय अस्पताल में टेस्ट किट मुहैया करवाने की मांग की है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
रोगियों की जुबानी
पंडोह की जमना देवी, गायत्री, पटड़ीघार निवासी रोशनी, लंबाथाच की कमला, पैड़ी सदर की मीनाक्षी ने बताया कि उन्हें थायराइड की शिकायत होने पर चिकित्सक द्वारा जांच करवाने को कहा है। क्षेत्रीय अस्पताल में टेस्ट नहीं हो रहे हैं। निजी अस्पतालों में टेस्ट के लिए जाना पड़ रहा है।
सरकारी अस्पताल में 300, निजी में 500 रुपये हो रहा टेस्ट
सरकारी अस्पतालों में थायराइड टेस्ट तीन सौ रुपये में होता है। जबकि निजी अस्पतालों में यही टेस्ट पांच सौ रुपये तक हो रहा है। हालांकि 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों, आईआरडीपी, स्वतंत्रता सेनानी और गर्भवती महिलाओं के लिए सरकारी अस्पतालों में यह टेस्ट निशुल्क होते हैं। सभी लोगों को मजबूरी में यह टेस्ट बाहर करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
आर्ड दिए, जल्द शुरू होंगे टेस्ट
अस्पताल के एमएस डॉ. धर्म सिंह का कहना है कि थायराइड टेस्ट किट खत्म होने से परेशानी आई है। टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। आर्डर दे दिए हैं। जैसे ही सप्लाई पहुंचेगी टेस्ट शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द टेस्ट सुविधा शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।