फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three storey house of two brothers in Deori village razed to the ground due to flooding in the drain.

Mandi News: नाले में बाढ़ आने से देवरी गांव में दो भाइयों का तीन मंजिला मकान जमींदोज

Thu, 01 Aug 2024 06:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 01 Aug 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
Three storey house of two brothers in Deori village razed to the ground due to flooding in the drain.
दयोरी में जंमीदोज हुआ मकान- संवाद
करीब 50 लाख का नुकसान, ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन


इसी मकान में अस्थायी तौर पर चल रहा था गांव का प्राइमरी स्कूल

संवाद न्यूज एजेंसी

पंडोह (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले इलाका बदार के देवरी गांव में बुधवार रात हुई भारी बारिश के कारण नाले में आई बाढ़ से दो भाइयों का तीन मंजिला पक्का मकान जमींदोज हो गया। इससे दोनों भाइयों का करीब पचास लाख का नुकसान हो गया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात को गांव में भारी बारिश के कारण नाले में बाढ़ आ गई और मकान उसकी चपेट में आकर धराशायी हो गया। यह मकान दयाल सिंह और रमेश कुमार पुत्र शीश राम का था। घर टूटने से अब दोनों भाई परिवार सहित घर से बेघर हो गए हैं। ग्रामीण गोपाल ठाकुर और चूड़ामणी ने बताया कि पिछले वर्ष भी इस गांव में नाले में बादल फटने के कारण काफी ज्यादा त्रासदी हुई थी। गांव का स्कूल और घर का कुछ हिस्सा इस आपदा की भेंट चढ़ गए थे जो मकान अभी टूटा है उसमें ही अस्थायी तौर पर प्राइमरी स्कूल को चलाया जा रहा था, लेकिन अब स्कूल फिर से आपदा की भेंट चढ़ गया है। उन्हाेंने बताया कि आपदा के बाद उनके क्षेत्र में प्रियंका गांधी और सीएम सुक्खू दौरा करने आए थे और कई वादे भी करके गए थे। नाले में एक बहुत बड़ी चट्टान है, जिसे बार-बार तोड़ने और यहां पर सुरक्षा दीवार लगाने का आग्रह किया जाता रहा लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी और अब नतीजतन लोगों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से फिर एक बार गुहार लगाई है कि प्रभावितों को मुआवजा अदा करने के साथ ही तुरंत प्रभाव से यहां राहत कार्य करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed