{"_id":"66eed16dd5b76fe7dc032301","slug":"three-shops-burnt-to-ashes-in-dharampurs-joh-two-houses-also-partially-damaged-mandi-news-c-90-1-ssml1045-136207-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धर्मपुर के जोह में तीन दुकानें जलकर राख, दो घरों को भी आंशिक नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धर्मपुर के जोह में तीन दुकानें जलकर राख, दो घरों को भी आंशिक नुकसान
Sun, 22 Sep 2024 08:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 22 Sep 2024 08:22 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर के जोह बाजार में जल कर राख हुई दुकान। संवाद
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की सिधपुर पंचायत के जोह बाजार में शनिवार सुबह अचानक भड़की आग की चपेट में आने से तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। अग्निकांड में दुकानों के साथ लगते दो मकानों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। घटना में करीब 26 लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण साफ नहीं हो पाए हैं। हालांकि शार्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार दुकानदार पंकज कुमार ने सुबह करीब 6ः00 बजे अपनी दुकान का शट्टर खोला तो अंदर से धुंआ निकल रहा था। जैसे ही उसने शट्टर पूरा खोला तो आग की लपटें बढ़ गई। इसकी सूचना उन्होंने साथ लगती दुकान के मालिकों को दी। जब तक वे मौके पर पहुंचे तब तक आग भयंकर रूप ले चुकी थी।
सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस विभाग की टीम भी मौका पर पहुंची और आग को काबू करने में जुट गई। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान के अंदर रखे सामान को निकालने का मौका भी नहीं मिल पाया। देखते ही देखते तीन दुकानें में आग फैल गई और तीनों में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठने के साथ साथ लगते दो घरों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अग्निकांड में पंकज कुमार की दुकान में गिफ्ट, करियाना, फोटोस्टेट, पंसारी का सामान जलने से करीब 15 लाख रुपये का नुकसा हुआ है। वहीं, किशोरी लाल को किराना और सब्जी आदि जलने से आठ लाख का नुकसान हुआ है। संजय कुमार की दुकान में रेडिमेड, मनियारी और स्टेशनरी का सामान जलने से तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
पटवारी हल्का ने मौका पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की, जिसे एसडीएम कार्यालय धर्मपुर को तहसीलदार के माध्यम से भेजा जाएगा। उधर, पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया और आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।
स्थानीय पंचायत प्रधान रीता देवी और प्रदेश भाजपा के मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सरकार तथा प्रशासन से तुरंत प्रभावितों को उचित मुवावजा देने की मांग उठाई। रजत ने अपनी ओर से पंकज कुमार को 31 हजार, किशोरी लाल और संजय कुमार को 11-11 हजार रुपये के चेक फौरी राहत के तौर पर दिए।
उधर, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने कहा कि वह मंडी में बैठक में शामिल होने गए हैं। उन्होंने कहा कि वह तहसीलदार को साथ मौके का जायजा लेंगे और जल्द राहत मैनुअल के अनुसार प्रभावितों को राहत राशि दे दी जाएगी।
दमकल कर्मियों पर रजत ने लगाए लापरवाही के आरोप
प्रदेश भाजपा के मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने आग की घटना को लेकर दमकल विभाग पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। रजत ने कहा कि प्रशासन जनता की सुरक्षा के लिए बेसुध पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दमकल विभाग के कर्मचारी विश्राम गृह धर्मपुर में मस्त थे। सूचना मिलने के काफी देर बाद आधा पानी से भरा टैंक लेकर मौके पर पहुंचे। बड़ी घटना के बावजूद प्रशासन का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही सहायता राशि पीड़ितों को दी।