{"_id":"6939b61912b31d448d0a9500","slug":"three-projects-will-be-dedicated-to-saraj-today-mandi-news-c-90-1-ssml1045-178903-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आज सराज को समर्पित होंगे तीन प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आज सराज को समर्पित होंगे तीन प्रोजेक्ट
Thu, 11 Dec 2025 06:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 11 Dec 2025 06:31 AM IST
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय जन संकल्प सम्मेलन से सराज क्षेत्र की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जनता को समर्पित करेंगे। इनमें जंजैहली में 4.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक बस अड्डा प्रमुख है। इस बस अड्डे में 15 से 20 बसों की एक साथ पार्किंग, अलग-अलग काउंटर, वेटिंग हॉल, कैंटीन, रेस्ट रूम, शौचालय तथा 40 छोटी गाड़ियों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। उद्घाटन के साथ ही यह बस अड्डा आज से आम जनता के लिए पूरी तरह चालू हो जाएगा।
दूसरी परियोजना जंजैहली में ही कृषि विभाग का नवनिर्मित एसएमएस भवन है जो सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। तीसरा बड़ा प्रोजेक्ट छतरी में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से बना भव्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) है। यह संस्थान 2022 में ही बनकर तैयार हो गया था लेकिन इसका विधिवत उद्घाटन आज तक नहीं हो पाया था। फिलहाल यहां केवल इलेक्ट्रीशियन और सोलर टेक्नीशियन दो ट्रेड ही संचालित हो रहे हैं। संस्थान में स्थायी प्रिंसिपल व इंस्ट्रक्टरों के पद अभी भी रिक्त हैं और प्रशिक्षण कार्य बगस्याड़ आईटीआई के प्रिंसिपल के अतिरिक्त प्रभार से चल रहा है।
सराज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश रेड्डी ने बताया कि तीनों परियोजनाओं का उद्घाटन मंडी से वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर आयोजित इस विशाल जन संकल्प रैली में सराज सहित प्रदेश भर से हजारों की संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। इस बीच स्थानीय लोगों ने आईटीआई छतरी में शीघ्र स्थायी स्टाफ की नियुक्ति, नए बाजारू ट्रेड शुरू करने और संस्थान को पूर्ण रूप से सक्रिय करने की मांग एक बार फिर दोहराई है।