फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three children, five women injured in bee attack

मधुमक्खियों के हमले से तीन बच्चे, पांच महिलाएं घायल

Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Three children, five women injured in bee attack
सरकाघाट के हरल्याण गांव में मधुमक्खी के काटने से अस्पताल में उपचाराधीन महिला संवाद - फोटो : Mandi
सरकाघाट (मंडी)। बलद्वाड़ा के हरल्याण गांव में मधुमक्खियों के हमले से तीन स्कूल के बच्चों समेत आठ लोग घायल हुए हैं। इसमें पांच महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल बलद्वाड़ा में भर्ती करवाया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। डॉ. विनोद ने बताया कि सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर तीन स्कूली बच्चे सारिका, दिव्यांशी और कार्तिक हरल्याण स्कूल से लौट रहे थे। अचानक इन पर मुधमक्खियों ने हमला कर दिया। इस पर बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। लोगों ने उनको जैसे-तैसे वहां से निकाला और अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

वहीं हरल्याण के साथ लगते चन्याणी गांव की पांच महिलाएं कंचना देवी, रजनी देवी, व्यासा देवी, रेखा देवी, रीना देवी जब हरल्याण के पास घास काट रही थी तो इन पर भी मधुमक्खियों ने हमला करके घायल कर दिया। लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सभी नागरिक अस्पताल बलद्वाड़ा में उपचाराधीन हैं और खतरे से बाहर हैं।

सरकाघाट के हरल्याण गांव में मधुमक्खी के हमले से घायल होने पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंची महिलाएं

सरकाघाट के हरल्याण गांव में मधुमक्खी के हमले से घायल होने पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंची महिलाएं - फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed