फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Thousands of students took out a rally in Mandi for the construction of the university

विश्वविद्यालय निर्माण के लिए हजारों विद्यार्थियों ने मंडी में निकाली रैली

Wed, 08 Dec 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Thousands of students took out a rally in Mandi for the construction of the university
मंडी में आयोजित हुंकार रैली के दौरान नारे लगाते कार्यकर्ता - फोटो : Mandi
मंडी। प्रदेश विश्वविद्यालय जल्द मंडी में बनाए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडी इकाई ने सेरी मंच पर छात्र हुंकार रैली का आयोजन किया गया। रैली में मंडी, कुल्लू और पालमपुर क्षेत्र के कॉलेजों से 4652 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने मंडी क्लस्टर विवि को प्रदेश विश्वविद्यालय बनाने के लिए हुंकार भरी। रैली रामनगर से महामृत्युंजय मंदिर, इंदिरा मार्केट, स्कूल बाजार, पैलेस कॉलोनी, गांधी चौक से होते हुए सेरी पहुंची। यहां छात्र नेताओं ने रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने प्रताप ने कहा कि हिमाचल का छात्र शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मंडी में दूसरे विश्वविद्यालय के शीघ्र निर्माण के लिए संकल्प कर चुका है। सरकार को युवाओं की आवाज को हल्के में नहीं लेना चाहिए। जब-जब युवाओं ने किसी दिशा में संकल्प लिया है तब-तब सत्ता और प्रशासन को उसका खामियाजा भुगतना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के निर्माण के प्रस्ताव को पारित करने के निर्णय लिया। इसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वागत करती है। साथ ही साथ मांग करती है कि विधानसभा सत्र में विश्वविद्यालय निर्माण के एक्ट को शीघ्र पास भी किया जाए। हिमाचल प्रदेश का एकमात्र प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में है। इस वजह से वहां सरकारी सीटें सीमित हैं।
दूरदराज और निर्धन परिवारों के विद्यार्थी उच्च स्तरीय शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते हैं। मंडी में प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय बनने से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और उसके के संबद्ध में चल रहे 289 महाविद्यालयों का अत्यधिक कार्यभार भी कम होगा। इससे शिक्षा के क्षेत्र में आ रही अनियमितताओं में भी सुधार देखने को मिलेगा। साथ ही साथ मंडी विश्वविद्यालय बनने से निचले क्षेत्र के 6 जिलों के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र हुंकार रैली से प्रदेश सरकार के समक्ष मांग रखी कि आने वाले शीतकालीन सत्र में मंडी विश्वविद्यालय के एक्ट को शीघ्र पारित किया जाए। अगर छात्र हितों में परिषद की इस मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में इस मांग को प्रदेश भर के छात्रों को लामबंद करते हुए प्रदेश स्तर का आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी।

हुंकार रैली के दौरान मंच पर से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते पदाधिकारी

हुंकार रैली के दौरान मंच पर से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते पदाधिकारी- फोटो : Mandi

मंडी शहर में हुंकार रैली के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता

मंडी शहर में हुंकार रैली के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता- फोटो : Mandi

मंडी में आयोजित हुंकार रैली के दौरान नारे लगाते कार्यकर्ता

मंडी में आयोजित हुंकार रैली के दौरान नारे लगाते कार्यकर्ता- फोटो : Mandi

मंडी के सेरी मंच पर मौजूद एबीवीपी के कार्यकर्ता

मंडी के सेरी मंच पर मौजूद एबीवीपी के कार्यकर्ता- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed