{"_id":"577269dd4f1c1b5f1879ba64","slug":"thief-run-away-at-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराए लड़की के स्लीपर और जीप छोड़ चोर फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराए लड़की के स्लीपर और जीप छोड़ चोर फरार
मंडी
Updated Tue, 28 Jun 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
लकड़ी
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। वन निगम के जहल में बने रोड साइड डिपो से सोमवार रात कुछ वन काटुओं ने देवदार के स्लीपर चुराने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने जब इसकी सूचना वन विभाग को दी तो विभागीय टीम के मौके पर पहुंचने से पहले लकड़ी तस्कर मौके से भाग निकले। जिस जीप में लकड़ी तस्कर आए थे, उसमें कोई भी नंबर प्लेट नहीं लगी थी तथा जीप की आरसी भी फर्जी पाई गई है।
विज्ञापन
डीएफओ नाचन राहुल एम रहाणे ने बताया कि पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है तथा घटना की जांच की जा रही है। सोमवार देर रात जीप में सवार कुछ शातिरों ने जहल में रोड साइड डिपो में रखी वन निगम के देवदार के स्लीपर चुराने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने वन निगम के डिपो से देवदार के स्लीपरों को चुराते देख लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को फोन पर इसकी सूचना दी। वन विभाग के पहुंचने से पहले ही चोरों को विभागीय टीम के पहुंचने की भनक लग गई और वे जीप और उसमें चुराए देवदार के चार स्लीपर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पकड़ी गई देवदार की लकड़ी में वन निगम का हैंबर मार्क लगा हुआ है। जिससे लकड़ी वन निगम की होने की पुष्टि हुई है। पकड़े गए देवदार के चार स्लीपरों की कीमत 15 हजार आंकी गई है। एसएचओ चांद किशोर ने कहा कि पकड़ी गई जीप पर महादेव लिखा हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है। वन विभाग की टीम में आरओ कर्म चंद ठाकुर, बीओ राम सिंह, वन रक्षक लेखराज, ढमेश्वर, तोएद कांत और सुभाष शामिल रहे।
विज्ञापन