फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There was no commentary on the history and beliefs of the gods and goddesses.

Mandi News: देवी-देवताओं के इतिहास-मान्यता पर नहीं हुई कमेंट्री

Tue, 17 Feb 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
There was no commentary on the history and beliefs of the gods and goddesses.
मंडी अंतरराष्ट्रीय महा​शिवरात्रि महोत्सव की पहली जलेब में नाचते गाते देवलु व ​शिकरत करते देवी-द
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की प्रथम जलेब में शामिल देवी-देवताओं के इतिहास का परिचय नहीं हुआ। पहले जब जलेब में शामिल देवी देवता जब ऐतिहासिक सेरी मंच से निकलते थे तो बाकायदा वहां से गुजरने वाले देवी-देवताओं का परिचय और उनके इतिहास तथा मान्यताओं का लाउड स्पीकर के माध्यम से बताया जाता था।
विज्ञापन

इससे जलेब देखने के लिए पहुंचे लोगों को देवी-देवता के बारे में जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाती थी। इस साल प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति ने यह व्यवस्था नहीं की। इसका लोगों में मलाल रहा। सेरी मंच के नीचे सड़क पर भी बेहतर व्यवस्था का अभाव रहा। पुलिस बल लोगों को हटाते नजर आए लेकिन देवी-देवताओं के फोटो कैमरे में कैद करने का जुनून इस कद्र हावी था कि पुलिस बल को बार-बार देवताओं के रथों और देवलुओं के लिए स्थान खाली करना पड़ा।
विज्ञापन


....
जलेब से पहले पानी का छिड़काव
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की प्रथम जलेब निकलने से पहले सड़क पर पानी का छिड़काव किया गया। पानी का टैंकर जलेब वाले रास्ते में पानी का छिड़काव कर रहा था जिससे कि धूल आदि न उड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed