फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There is no surgeon in Sundarnagar hospital, operation stopped, OPD locked

Mandi News: सुंदरनगर अस्पताल में सर्जन नहीं ऑपरेशन ठप, ओपीडी पर ताला

Thu, 08 May 2025 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 08 May 2025 07:10 AM IST
विज्ञापन
There is no surgeon in Sundarnagar hospital, operation stopped, OPD locked
सुंदरनगर अस्पताल की सर्जिकल ओपीडी पर लटका ताला। -संवाद - फोटो : सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने का आरोपी।
सुंदरनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में तैनात एकमात्र सर्जन डॉ. सूरज के पदोन्नति के बाद अस्पताल की सर्जरी ओपीडी और ऑपरेशन सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। डॉ. सूरज अब नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के पद पर सेवाएं देंगे। उनके स्थानांतरण से मरीजों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


डॉ. सूरज के अस्पताल से चले जाने के बाद मरीजों को न तो ओपीडी में परामर्श मिल पा रहा है और न ही सर्जरी से जुड़ी कोई सेवा उपलब्ध है। प्रतिदिन 100 से अधिक मरीजों की ओपीडी देखने वाले डॉ. सूरज के स्थानांतरण से अस्पताल में भारी असर पड़ा है। अस्पताल पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को बिना उपचार करवाए लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी रीना, आदर्श और मजीद ने बताया कि उन्हें डॉ. सूरज के तबादले की कोई जानकारी नहीं थी। अस्पताल पहुंचने के बाद पता चला कि वे नेरचौक मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित हो चुके हैं। उनके अनुसार डॉ. सूरज बेहद कुशल सर्जन थे और उनके पास हर रोज सैकड़ों मरीज पहुंचते थे। अब उनके कमरे के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है और मरीज खाली हाथ लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन सेवाएं भी बंद

सिविल अस्पताल में सर्जरी से संबंधित कई ऑपरेशन अब प्रभावित हो गए हैं। आपातकालीन स्थिति में भी मरीजों को या तो मंडी या फिर नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। इससे न केवल मरीजों को आर्थिक और मानसिक परेशानी हो रही है, बल्कि समय पर इलाज न मिलने से उनकी तबीयत भी और बिगड़ सकती है।


जल्द नया सर्जन मिलने की उम्मीद : एसएमओ

नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के एसएमओ डॉ. चमन ठाकुर ने कहा कि डॉ. सूरज की पदोन्नति हो गई है और वे अब नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सहायक प्राध्यापक बन गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सुंदरनगर सिविल अस्पताल को नया सर्जन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed