फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There is no permanent teacher in the school, 20 students fled

Mandi News: स्कूल में स्थायी शिक्षक नहीं, पलायन कर गए 20 विद्यार्थी

Thu, 02 May 2024 07:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 07:51 AM IST
विज्ञापन
There is no permanent teacher in the school, 20 students fled
पधर (मंडी)। सरकार के नौनिहालों को घरद्वार पर बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के दावे हवा साबित हो रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा खंड द्रंग द्वितीय का एक स्कूल ऐसा भी है, जहां तीन साल से कोई स्थायी शिक्षक ही नहीं है। प्रतिनियुक्ति के सहारे स्कूल को चलाया जा रहे है। हालात ये हैं कि स्कूल से 20 विद्यार्थी पलायन कर चुके हैं और अब स्कूल में मात्र चार ही विद्यार्थी बचे हैं। अगर इन बच्चों ने भी दूसरे स्कूल को रुख कर लिया तो यहां ताला लटक जाएगा।
विज्ञापन

यह स्कूल है प्राथमिक शिक्षा खंड द्रंग द्वितीय के तहत आने वाला राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़ागांव। पाठशाला में पिछले तीन साल से प्रतिनियुक्ति पर ही अध्यापक आ रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए अब अभिभावक शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेज गए शिक्षक को ही यहां नियमित करने की गुहार लगा रहे है। अभिभावकों का कहना है कि नियमित शिक्षक नहीं होने से वह अपने बच्चे दूसरे स्कूलों में भेजने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

अभिभावक एवं स्थानीय निवासी देविंद्र कुमार ठाकुर, रोशन लाल, मीरा देवी, अजीत कुमार आदि ने बताया कि पाठशाला में पिछले तीन साल से ई स्थायी अध्यापक नहीं है। स्कूल से करीब 20 विद्यार्थी दूसरे स्कूलों में पलायन कर चुके हैं, अब मात्र चार विद्यार्थी ही स्कूल में शेष हैं। अभिभावकों ने इन बच्चों को दूसरे स्कूल में भेजा तो पाठशाला में ताला लटक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सीएचटी शिलग ने बताया कि पाठशाला में रेगुलर अध्यापक न होने के कारण उन्हें तीन-तीन दिन के लिए अध्यापक प्रतिनियुक्ति पर भेजने पड़ रहे हैं। पाठशाला में बच्चों की संख्या भी कम होती जा रही है। पाठशाला में पोलिंग बूथ भी हैं। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है।


स्थायी अध्यापक आएगा तो होगी नियुक्त
खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि इस पाठशाला में तैनात अध्यापक एक वर्ष पहले ऑन प्रमोशन दूसरे स्कूल चले गए हैं। विभाग स्कूल में प्रतिनियुक्ति भर अध्यापक भेज रहा है। उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। समस्या पर सरकार की ओर से ही कार्रवाई का इंतजार है। स्थायी अध्यापक आएगा तो बड़ागांव स्कूल में नियुक्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed