फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There is no medicine, eye and pediatric specialist in Sarkaghat hospital.

Mandi News: सरकाघाट अस्पताल में मेडिसिन, नेत्र और शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं

Wed, 30 Oct 2024 08:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 30 Oct 2024 08:19 AM IST
विज्ञापन
There is no medicine, eye and pediatric specialist in Sarkaghat hospital.
सरकाघाट (मंडी)। नागरिक अस्पताल सरकाघाट विशेषज्ञ डॉक्टरों के बिना रेफरल अस्पताल बन गया है। वर्तमान में यहां हड्डी, नेत्र, शिशु और मेडिसन विशेषज्ञ तक नहीं हैं। ऐसे में यहां उपचार के लिए पहुंच रहे लोगों को मजबूरी में हमीरपुर या नेरचौक जाना पड़ रहा है। हालांकि नागरिक अस्पताल में चार डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

साथ लगते स्वास्थ्य खंड धर्मपुर और बलद्वाड़ा में भी ऐसे ही हाल हैं। ऐसे में क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति बीमार होता है तो उसे नागरिक अस्पताल लाया जाता है, लेकिन यहां प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को तुरंत हमीरपुर या नेरचौक भेज दिया जाता है। ऐसे में कई बार गंभीर मरीज आधे रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। वहीं, गंभीर रोगियों को खुद ही नेरचौक और हमीरपुर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद सरकाघाट के अध्यक्ष कश्मीर सिंह, व्यापार मंडल सरकाघाट के प्रधान ब्रह्मदास, ग्राम पंचायत फतेहपुर के प्रधान नरेंद्र कुमार गौतम, नबाही पंचायत प्रधान सुनीता देवी, अपर बरोट पंचायत प्रधान दलीप राव ने बताया कि कई बार सरकार और प्रशासन के ध्यान में डॉक्टरों की कमी का मामला उठाया गया है, लेकिन अभी तक सरकार यहां खाली चल रहे पदों को भर नहीं पाई है। इसका खामियाजा यहां की स्थानीय जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल सरकाघाट में डॉक्टरों की कमी को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी मंडी और उपायुक्त मंडी को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
-देशराज शर्मा, एसएमओ, नागरिक अस्पताल सरकाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed