फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There is no facility for dengue and malaria testing in Jogindernagar hospital

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में डेंगू और मलेरिया के टेस्ट की सुविधा नहीं

Thu, 11 Jul 2024 07:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 11 Jul 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
There is no facility for dengue and malaria testing in Jogindernagar hospital
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचाराधीन मरीज   संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मानसून सीजन में डेंगू और मलेरिया से पीड़ित मरीजों के नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में टेस्ट तक नहीं हो पा रहे हैं। हर रोज तेज बुखार से पीड़ित मरीजों को मंडी और कांगड़ा के अस्पतालों में रेफर करना पड़ रहा है। मरीजों को उपचार के लिए करीब 80 से 100 किलोमीटर दूर स्थित अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में तेज बुखार से ग्रस्त कई मरीज मंडी और कांगड़ा स्थित अस्पतालों में जाकर उपचार लेने को मजबूर हुए। मच्छयाल निवासी दीपक को तेज बुखार के कारण टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जोगिंद्रनगर अस्पताल में सामान्य बुखार से पीड़ित मरीजों को उपचार तो मिल पा रहा है, लेकिन डेंगू और मलेरिया के लक्षणाें वाले संभावित मरीजों के सरकारी प्रयोगशाला में टेस्ट ही नहीं हो पा रहे हैं। हालात यह है कि हेपेटाइटिस को लेकर भी टेस्ट सुविधा अस्पताल में नहीं है। हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत निजी लैब में हेपेटाइटिस के संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट 72 घंटे के बाद मिल रही है। ऐसे में इन बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को उपचार भी समय पर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल की निजी क्रस्ना लैब की प्रभारी सरिता ठाकुर ने बताया कि मलेरिया के मरीजों की रिपोर्ट दूसरे दिन और हेपेटाइटिस के मरीजों की रिपोर्ट तीसरे दिन उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी हैं। बताया कि पुणे स्थित प्रयोगशाला में टेस्ट के परीक्षणों की जांच के चलते विलंब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई गईं सुविधाओं और संसाधनों के आधार पर अस्पताल में मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया जा रहा है। डेंगू टेस्ट की सुविधा निजी प्रयोगशाला में उपलब्ध है। अस्पताल प्रशासन 24 घंटे क्रियाशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed