फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There is a need to combine traditional knowledge with new scientific methods: Sharma

पारंपरिक ज्ञान को नवीन वैज्ञानिक विधियों के साथ जोड़ने की जरूरत : शर्मा

Fri, 13 Mar 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
There is a need to combine traditional knowledge with new scientific methods: Sharma
गोहर (मंडी)। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय थुनाग (गोहर, गुढ़ाहरी) में पैशन एंड पर्पज डूइंग साइंस विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और कृषि विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. टीआर शर्मा, पूर्व उप महानिदेशक (फसल विज्ञान), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। डॉ. शर्मा ने आधुनिक फसल प्रबंधन पद्धतियों, सतत कृषि तकनीकों तथा फसल उत्पादकता बढ़ाने में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने व्याख्यान में पारंपरिक ज्ञान को नवीन वैज्ञानिक विधियों के साथ जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि दीर्घकालिक स्थिरता और बेहतर उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त डॉ. एसके गुलेरिया, पूर्व सहयोगी निदेशक, सीएसके हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर ने भी व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसने सत्र को और अधिक सार्थक बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed