फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   There is a complete ban on intoxicants and non-vegetarian food at the Shaitadhar fair, with a fine of Rs 10,000 for violations.

Mandi News: शैटाधार मेले में नशा और मांसाहार पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 10 हजार होगा जुर्माना

Thu, 10 Sep 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
There is a complete ban on intoxicants and non-vegetarian food at the Shaitadhar fair, with a fine of Rs 10,000 for violations.
मेले की धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए कई कड़े निर्णय लिए
विज्ञापन

दुकानों का आवंटन 15 और 16 सितंबर को किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शैटाधार में देव शैटी नाग मेला कमेटी की बैठक बुधवार को आयोजित की गई। इसमें मेले की धार्मिक पवित्रता और सदियों पुरानी मर्यादा को बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण एवं कड़े निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मेला परिसर में नशे और मांसाहार पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
मेला कमेटी पदाधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि मेले के दौरान यदि कोई व्यक्ति अथवा व्यापारी शराब, अंडा या मुर्गे का मांस लाते, बेचते या इनका सेवन करते पाया गया तो उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को धार्मिक स्थल से तत्काल बाहर किया जाएगा। साथ ही, गंभीर मामलों में उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

दुकानों का आवंटन 15 और 16 सितंबर को किया जाएगा। हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण मुख्य पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है। इसे देखते हुए व्यापारियों को पानी के भंडारण के लिए अपने साथ पाइप और अन्य आवश्यक सामान लाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की खपत कम करने के उद्देश्य से दुकानों और परिसर में केवल आधुनिक बल्बों के इस्तेमाल की अनुमति होगी। स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए कूड़ेदान का उपयोग अनिवार्य किया गया है।
शैटाधार अपनी मनमोहक पहाड़ियों और गहरी धार्मिक आस्था के लिए प्रसिद्ध है। जनश्रुति के अनुसार प्राचीन काल में इसी पावन भूमि पर देव शक्ति का प्राकट्य हुआ था।

अश्विन माह की संक्रांति यानी 17 सितंबर से आयोजित होने वाला पारंपरिक शयरी मेला क्षेत्र की सदियों पुरानी पहाड़ी संस्कृति, आस्था और देव परंपराओं का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed