फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   thept car running on froud number

फर्जी नंबर लगा चलाई जा रही थी चोरी की इंडिगो कार

Sun, 18 Dec 2016 10:34 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 18 Dec 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
thept car running on froud number
top cars

मंडी। वाहन चोरी मामले की गहन तफ्तीश कर रही एसआईटी की जांच में नये खुलासे हो रहे हैं। चोरी की एक इंडिगो कार को पुलिस ने जब सत्यापित करवाया तो पाया कि उक्त कार चंडीगढ़ की है और कार का मालिक सेक्टर-14 चंडीगढ़ निवासी करुण कश्मीरी है।

विज्ञापन


यह कार दिल्ली से चोरी हुई थी। जिसका कार मालिक ने बीमा कंपनी से क्लेम भी ले लिया है। आरोपी इस कार को यूके 07 एक्स-8382 नंबर लगा कर चला रहे थे। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि बल्ह क्षेत्र के अरठी गांव निवासी पवनेश गुलेरिया ने बल्ह थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि उसने एक रिकवरी बैन टाटा 407 पंजीकरण संख्या एचपी051ए-1417 पांच लाख रुपये में नरेंद्र सोढी निवासी गांव नागचला से दो साल पहले खरीदी थी।
विज्ञापन


नरेंद्र सोढी की ओर से दी गई आरसी में चेसिस व इंजन नंबर का मिलान गाड़ी के चेसिस व इंजन नंबर से किया तो वे सही नहीं पाए गए। जालसाजी और धोखाधड़ी करने की शिकायत पर जांच बल्ह थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि वाहन चोरी मामले में कब्जे में ली गई इंडिगो गाड़ी  यूके 007एक्स-8382 का टाटा मोटर्स एजेंसी लूणापानी में सत्यापन किया तो यह पाया गया कि उक्त गाड़ी चंडीगढ़ की है। जिसके मालिक का नाम करुण कश्मीरी निवासी सेक्टर-14 चंडीगढ़ है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed