फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The youth and elders showed great enthusiasm for electing the village government.

Mandi News: गांव की सत्ता चुनने के लिए युवाओं, बुजुर्गों में दिखा गजब का उत्साह

Wed, 27 May 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The youth and elders showed great enthusiasm for electing the village government.
पंचायत चुनाव : पहली बार वोट डालने पहुंचे युवाओं ने निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग/सरकाघाट (मंडी)। गांव की सरकार चुनने के लिए जिले की पंचायतों में मंगलवार को मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। पहली बार मतदान करने पहुंचे युवाओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई, वहीं 100 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
करसोग क्षेत्र में प्रथम बार मतदान करने पहुंचे युवाओं ने मतदान प्रक्रिया को समझते हुए धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार किया। कई युवाओं ने पहली बार मतदान कर खुशी जाहिर की। दूसरी ओर सरकाघाट क्षेत्र में बुजुर्ग मतदाताओं का उत्साह भी देखने लायक रहा। वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन


पहली बार अपने मत का प्रयोग कर मैंने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। -कैलाश चंद, निवासी लोअर करसोग
पहली बार मतदान के लिए इंतजार करना पड़ा। मन में था कि मतदान केंद्र में पहुंचकर केवल हस्ताक्षर करने होते हैं, लेकिन यहां आकर पूरी प्रक्रिया की जानकारी मिली। -खेम सिंह, निवासी सोरता, करसोग
विज्ञापन
विज्ञापन

हर व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। हम जिस उम्मीदवार का चयन करते हैं, उससे कई अपेक्षाएं जुड़ी होती हैं। अब देखना यह है कि वह उन उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

-ज्ञान चंद और ब्रह्मी देवी दंपति, निवासी नबाही, सरकाघाट
101 वर्ष की आयु में पहुंचकर मैंने भी अपने मत का प्रयोग किया है। सभी को अपनी समझ और परख के आधार पर मतदान करना चाहिए, ताकि मजबूत लोकतंत्र का निर्माण हो सके। -पंछू देवी, निवासी मसेरन ग्रीन बूथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed