{"_id":"62167b812e3ed2445c441ecf","slug":"the-woman-injured-in-the-pandar-accident-also-died-mandi-news-sml4005595172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडार हादसे में घायल महिला ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडार हादसे में घायल महिला ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। निहरी क्षेत्र के पंडार में हुए कार हादसे में पति के बाद नागरिक अस्पताल सुंदरनगर के उपचाराधीन पत्नी कांता देवी ने भी दम तोड़ दिया। बच्ची समेत घायल तीन लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घायलों में डोला राम पुत्र नागु राम निवासी बरौहकड़ी, प्रभा देवी पत्नी ओम प्रकाश और रूहीन पुत्री ओम प्रकाश शामिल हैं। इनका उपचार चल रहा है। हादसे में दंपत्ती की मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गौरतलब है कि बीते मंगलवार देर शाम सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की रोहांडा पंचायत के पंडार में कार के गहरी खाई में गिरने से चालक इंद्र कुमार की मौत हो गई थी, जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों का नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में उपचार चल रहा था।
बुधवार सुबह जख्मों के ताव न सहते हुए इंद्र कुमार की पत्नी कांता देवी की भी मौत हो गई। इंद्र कुमार अपनी पत्नी कांता देवी और रिश्तेदारों के साथ बरौकड़ी में शादी समारोह में गए थे। वहां से लौटते वक्त मंगलवार को वे कार से पंडार गांव आ रहे थे। पंडार के पास इंद्र कुमार ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और यह करीब 300 फीट खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल सुंदरनगर रेफर किया। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि हादसे में घायल महिला की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।