फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The wheels of 108 and 102 ambulances will stop on 12th in the state.

Mandi News: प्रदेश में 12 को थमेंगे 108 और 102 एंबुलेंस के पहिए

Sun, 08 Feb 2026 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 08 Feb 2026 05:25 AM IST
विज्ञापन
The wheels of 108 and 102 ambulances will stop on 12th in the state.
लडभड़ोल (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की जीवन रेखा मानी जाने वाली 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर राज्यव्यापी हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है। मांगों की अनदेखी से नाराज यूनियन ने 12 फरवरी से काम बंद करने की घोषणा की है, जिससे पूरे प्रदेश में आपातकालीन सेवाएं चरमरा सकती हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस यूनियन के मंडी जिला प्रधान सुमित कपूर और महासचिव पंकज कुमार ने यहां जारी प्रेस बयान में बताया कि यह हड़ताल 12 फरवरी सुबह 8 बजे से शुरू होकर 17 फरवरी सुबह 8 बजे तक जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकाला तो सेवाओं के बाधित होने की पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

यूनियन ने सरकार और संबंधित कंपनी के समक्ष प्रमुख शर्तें रखी हैं। इनमें मांग की है कि हाईकोर्ट और लेबर कोर्ट द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन आदेश तत्काल लागू किए जाएं। आठ घंटे से अधिक ली जा रही ड्यूटी (12 घंटे) के अतिरिक्त चार घंटों का दोगुना वेतन दिया जाए। ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों के लिए एक स्थायी नीति बनाई जाए और निकाले गए कर्मियों को बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही यूनियन ने वेतन में प्रतिवर्ष 10 फीसदी वृद्धि, पीएफ, ग्रेच्युटी और छुट्टियों का उचित प्रावधान करने की मांग की है। वहीं, कर्मचारियों के अनावश्यक तबादलों और मानसिक प्रताड़ना को तुरंत बंद किया जाए। यूनियन ने कहा कि जो कंपनी श्रम कानूनों और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर रही है, उसे आगामी टेंडर प्रक्रिया से बाहर किया जाए। कर्मचारियों का कहना है कि शोषण मुक्त वातावरण मिलने पर ही सेवाएं सुचारू रूप से चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed