फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The treasury of the fair committee started filling up strictly on the defaulters

Mandi News: डिफाल्टरों पर सख्ती से भरने लगा मेला समिति का खजाना

Mon, 18 Mar 2024 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 18 Mar 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
The treasury of the fair committee started filling up strictly on the defaulters
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले के साल 2023 के 14 लाख रुपये का भुगतान न करने वाले डिफाल्टरों पर मेला समिति ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे अब मेला समिति का खजाना भी भरना शुरू हो गया है। एक डिफाल्टर ने करीब 50 हजार रुपये की धनराशि मेला समिति के खजाने में जमा करवाई है।
विज्ञापन

डोम की नीलामी के डिफाल्टर से करीब 14 लाख का भुगतान हासिल करने के लिए मेला समिति ने नोटिस जारी किए हैं, उसकी अवधि समाप्त होते ही प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएगा। इस बार नीलामी प्रक्रिया में भुगतान के लिए नियम और भी सख्त किए गए हैं। नीलामी के दौरान ही 50 प्रतिशत का अग्रिम भुगतान बोलीदाता से लिया जाएगा। इसके साथ ही बोलीदाता को शेष भुगतान मेले से पहले करने की हिदायत दी जाएगी।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि महोत्सव में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ही नगर परिषद, व्यापार मंडल, रोटरी क्लब और चुने हुए प्रतिनिधियों को भी समिति में शामिल किया गया है। पिछले साल के आयोजन में मेला समिति ने करीब 54 लाख रुपये की आमदनी हासिल की थी, जबकि 56 लाख से अधिक की धनराशि मेले पर खर्च हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार मेले को आकर्षक बनाने के लिए करीब 65 लाख से अधिक की धनराशि खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए मेला मैदान में करीब 200 प्लाटों की नीलामी की जाएगी। डोम भी मेले में लगाए जाएंगें। छोटे बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों को भी बोली के माध्यम से ठेकेदार को दिया जाएगा।

उधर, मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि देवता मेले को लेकर पूर्व में आयोजित दो बैठकों में लिए निर्णय को धरातल में उतारने के लिए कमेटियों का गठन कर दिया है। आदर्श कन्या पाठशाला के खेल मैदान में खेलों का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं की प्रतियोगिताएं नए खेल मैदान में होंगी। दोपहर और शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम रामलीला मैदान में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed