{"_id":"681ba8b4957587ccfd0f53ae","slug":"the-team-checked-the-health-of-regional-hospital-mandi-mandi-news-c-90-1-ssml1025-155369-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: टीम ने जांचा क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का ‘स्वास्थ्य’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: टीम ने जांचा क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का ‘स्वास्थ्य’
Thu, 08 May 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 08 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
कायाकल्प योजना के तहत जोनल अस्पताल मंडी में सफाई व्यवस्था को लेकर कर्मचारी से जानकारी हासिल करत
मंडी। कायाकल्प योजना के तहत बुधवार को प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के तीन सदस्यीय निरीक्षण टीम ने क्षेत्रीय अस्पताल मंडी का निरीक्षण कर संस्थान का स्वास्थ्य जांचा। टीम ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था, ओपीडी, वार्ड, लैब, सुरक्षा और मशीनरी सहित विभिन्न पहलुओं का बारीकी से आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर पाई गई और कर्मचारी वर्दी में तैनात मिले। मरीजों व उनके परिजनों से बात कर सुविधाओं की जानकारी ली गई। टीम ने कचरा प्रबंधन, फर्श की सफाई, अग्निशमन उपकरणों की जानकारी और आपातकालीन प्रबंधन को लेकर कर्मचारियों से सवाल-जवाब किए।
इंफेक्शन कंट्रोल से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी मूल्यांकन किया गया। अस्पताल के एमएस डॉ. धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि इस निरीक्षण में अस्पताल की व्यवस्थाओं का अंतिम मूल्यांकन किया गया है, जिसके आधार पर परिणाम आएंगे। संवाद