फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The State Commission for Women will hold a hearing in Mandi on July 28.

Mandi News: राज्य महिला आयोग 28 जुलाई को मंडी में लगाएगा अदालत

Sun, 26 Jul 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The State Commission for Women will hold a hearing in Mandi on July 28.
मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग 28 जुलाई को उपायुक्त कोर्ट मंडी में एक विशेष सुनवाई का आयोजन करने जा रहा है। इस दौरान मंडी जिला और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों पर सीधे सुनवाई होगी। इस जन-सुनवाई में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी और आयोग के सदस्य खुद मौजूद रहेंगे। कोई भी पीड़ित या शिकायतकर्ता अपनी समस्या लेकर इस सुनवाई में शामिल हो सकता है। इसके अगले दिन 29 जुलाई को राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से ढांगसीधार स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र (जेजेएम-सीसीडीयू) में वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस क्षमता निर्माण शिविर में मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, चंबा, हमीरपुर और ऊना जिलों के वन स्टॉप सेंटरों के कर्मचारी भाग लेंगे, जिससे वे संकटग्रस्त महिलाओं को और बेहतर सहायता प्रदान कर सकें। प्रवक्ता ने बताया कि शेष अन्य जिलों के कर्मचारियों के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी दिनों में अलग से आयोजित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed