फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The speed of vehicles slowed down on the highway in Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर में हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार, पैदल घर पहुंचे विद्यार्थी

Wed, 07 May 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 07 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The speed of vehicles slowed down on the highway in Jogindernagar
मंडी पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर में बुधवार दोपहर बाद हाईवे पर लगा जाम। स्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर बुधवार दोपहर को जोगिंद्रनगर में अचानक वाहनों की रफ्तार थमने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। एक किलोमीटर तक हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे सैकड़ों यात्री वाहनों में फंसे रहे।
विज्ञापन

शैक्षणिक संस्थानों की बसें भी जाम में फंस गईं, जिससे स्कूली विद्यार्थियों को घर पहुंचने में काफी परेशानी हुई। कई विद्यार्थियों ने बस छोड़कर पैदल ही घर पहुंचे। करीब 30 मिनट तक जाम के कारण सरकारी बसों में भी यात्रियों को भारी दिक्कतें हुईं। कुल्लू, मनाली और धर्मशाला की ओर जाने वाले वाहनों में सवार यात्रियों को भी जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

यह घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उस समय हुई जब शहर के पुलिस थाना चौक और कन्या पाठशाला के पास वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। जानकारी के अनुसार, सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों और वाहन चालकों के बीच हुई कहासुनी के कारण जाम की स्थिति बनी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जाम को हल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पधर, देवराज ने बताया कि जाम की स्थिति बनने पर पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल, यातायात बहाल हो गया है और पुलिस ने जाम की स्थिति पैदा करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed