फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The runners who arrived after winning the trophy in the cross country were welcomed on the red carpet

क्रॉस कंट्री में ट्रॉफी जीतकर पहुंची धाविकाओं का रेड कारपेट पर स्वागत

Sat, 11 Dec 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The runners who arrived after winning the trophy in the cross country were welcomed on the red carpet
जोगिंद्रनगर में प्रदेश स्तरीय क्रॉस कंट्री में ट्रॉफी जीत कर एथलेटिक सेंटर लौटीं धाविकाओं का स् - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में प्रदेश में पहले पायदान पर रही एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर की धाविकाओं का जोगिंद्रनगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

एथलेटिक सेंटर में खिलाड़ियों ने फूलों की बारिश कर प्रतिभावान धाविकाओं का स्वागत किया। एथलेटिक कोच गोपाल ठाकुर और शालू ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। शनिवार सुबह ट्रॉफी लेकर एथलेटिक सेंटर पहुंची तमन्ना, सिया, अंजना, गंगा, ज्योति, आस्था के स्वागत में खिलाड़ियों ने फूलों की बारिश और हार पहना कर स्वागत किया। खेल मैदान में धाविकाओं के सम्मान में रेड कारपेट भी बिछाया गया। धाविकाओं ने दस किलोमीटर की दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया है। धाविकाओं की उपलब्धियों पर एथलेटिक सेंटर में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर शानदार जीत से उत्साहित हैं। महाविद्यालय प्रबंधन भी खिलाड़ियों की जीत पर खुशी जताई है। प्राचार्य सुनीता सिंह, एथलेटिक कोच गोपाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश स्तरीय क्रॉस कंट्री में करीब सौ महाविद्यालयों की सैकड़ों धाविकाओं को पछाड़ते हुए मुकाम हासिल किया गया है। इसके लिए धाविकाएं बधाई की पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed