फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The route of the Jaleb will now change on Mahashivratri; it will reach the fair site from the entrance of the Paddal.

Mandi News: महाशिवरात्रि में अब जलेब का बदलेगा रूट, पड्डल के प्रवेश द्वार से पहुंचेगी मेला स्थल

Mon, 19 Jan 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The route of the Jaleb will now change on Mahashivratri; it will reach the fair site from the entrance of the Paddal.
पड्डल मैदान में देव समाज के प्रतिनिधिययों को जानकारी प्रदान करते सर्व देवता सेवा समिति के अध्यक
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में अब की बार जलेब के रूट में बदलाव देखने को मिलेगा। राज देवता माधो राय मंदिर से निकलने वाली प्रथम, दूसरी तथा तीसरी एवं अंतिम जलेब वल्लभ महाविद्यालय के प्रवेश द्वार से नहीं गुजरेगी।
विज्ञापन

इस बार जलेब युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और पुलिस थाना के बीच में स्थित पड्डल मैदान के प्रवेश द्वार से मेला स्थल में पहुंचेगी। महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए सर्व देवता सेवा समिति ने स्थलों का चयन करना शुरू कर दिया है। रविवार को समिति के बुलावे पर देवी-देवताओं के कारदार और पुजारी पड्डल पहुंचे। इस दौरान जलेब के गुजरने के स्थल को लेकर चर्चा की और देवी-देवताओं के बैठने के स्थल के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

बीते करीब पचास साल से अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव का स्थल वल्लभ महाविद्यालय परिसर ही रहा है। अब की बार सभी पंजीकृत देवी-देवता वल्लभ महाविद्यालय परिसर के बजाय पड्डल मैदान में ही विराजमान होंगे। देवी-देवताओं के लिए पैगोड़ा शैली के अस्थायी शिविर लगेंगे। वल्लभ महाविद्यालय परिसर में इस बार कोई पंजीकृत देवी-देवता विराजमान नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला स्थल में आंशिक बदलाव के कारण अब जलेब वल्लभ महाविद्यालय परिसर के बजाय सीधे पड्डल मैदान में ही पहुंचेगी। इधर, सर्व देवता सेवा समिति की ओर से देवी देवताओं के बैठने वाले स्थलों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। समिति के बुलावे पर कुछ देवी-देवताओं के कारदार और पुजारी पड्डल मैदान पहुंचे। समिति के पदाधिकारियों ने कारदारों को देवी-देवताओं के बैठने वाले स्थल को लेकर जानकारी दी।

.........
अब अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में देवी-देवताओं के बैठने के स्थल में आंशिक बदलाव हुआ है। अब पड्डल मैदान में ही देवी-देवताओं के बैठने का प्रबंध किया जा रहा है। इसलिए महोत्सव के दौरान निकलने वाली जलेब अब सीधे पड्डल मैदान में ही पहुंचेगी।
-शिव पाल शर्मा, अध्यक्ष, सर्व देवता सेवा समिति
..............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed