फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The round of plays begins, singing and playing will also take place

Mandi News: नाटकों का दौर शुरू, गायन-वादन भी होगा

Sun, 23 Feb 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The round of plays begins, singing and playing will also take place
मंडी में अंतरराष्ट्रीय ​शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्यो के लिए ऑडिशन देते कलाकार। संवाद - फोटो : संवाद
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर रविवार को संस्कृति सदन कांगणीधार मंडी में शास्त्रीय गायन-वादन और रंगमंच कार्यक्रम शुरू हुए। इसका शुभारंभ उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने किया। रविवार को विभिन्न कलाकारों और संस्थाओं ने बेहतरीन नाटकों का मंचन किया। इसमें थ्रीडी थियेटर ग्रुप सुंदरनगर के कलाकारों ने लोकनाट्य बांठड़ा शैली में कंजूस राजा की रत्न गुफा का मंचन किया। इसमें कंजूस राजा अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति का रोना रोता है और जनता की मूलभूत जरूरतें भी पूरी करने से मना करता है।
विज्ञापन

सारा धन रत्न गुफा में इकट्ठा करता रहता है। हर समय आर्थिक संकट है, कहकर खर्चा घटाओ-खजाना बढ़ाओ का नारा देता है। जनता उसके विरुद्ध हड़ताल कर देती है तो राजा उनके खात्मे के लिए अपने गुप्त घातक पांडा को भेजता है। बाद में राजा पश्चाताप करते हुए अपने गुनाह स्वीकार कर लेता है। अपनी रत्न गुफा की चाबी देकर सारा धन जनता को बांटने का आदेश देता है। इसके अलावा संवाद कला मंच की ओर से हरिशंकर परसाई द्वारा लिखित नाटक मातादीन चांद पर का मंडयाली रूपांतरण के रूप में मंचन किया।
विज्ञापन

सोसायटी फार द इंपावरमेंट ऑफ कल्चर की ओर से सदातहसन मंटो द्वारा लिखित नाटक क्या मैं अंदर आ सकता हूं और युनाइटेड थियेटर विलेज की ओर से क्रांतिकारी यशपाल नाटक की प्रस्तुति दी। जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने बताया कि स्थानीय रंगमंच और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महाशिवरात्रि महोत्सव पर नाट्य एवं शास्त्रीय संगीत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed