फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The road was closed due to cutting of NH, the bull was treated on the roadside

Mandi News: एनएच की कटिंग से बंद हुआ रास्ता, सड़क किनारे किया बैल का इलाज

Wed, 27 Aug 2025 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 27 Aug 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
The road was closed due to cutting of NH, the bull was treated on the roadside
सरकाघाट (मंडी)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग निर्माण कार्य के चलते कटिंग कर पशु चिकित्सालय जाने वाली सड़क बंद कर दी गई है। सोमवार को एक घायल बैल को उपचार के लिए सड़क बंद होने के कारण पशु चिकित्सालय तक नहीं ले जाया जा सका। मजबूरन पशुपालन, डेयरी और मत्स्य विभाग की टीम ने सेवानिवृत्त उप निदेशक डॉ. एचएस राणा की मदद से बैल का उपचार सड़क किनारे ही किया।
विज्ञापन

अमृता सेवा समिति अध्यक्ष सोमा राणा और सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद ने इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन भेजकर शिकायत की है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग से भी सड़क को दोबारा खोलने की मांग की गई है। आरटीआई कार्यकर्ता रमेश चंद ने कहा कि समस्या की जड़ अनुबंध को ईपीसी मोड पर देना है।
विज्ञापन

सड़क परिवहन मंत्रालय ने अनुबंध बनाते समय जनहित का ध्यान नहीं रखा और कंपनी एनएच को अवैज्ञानिक तरीके से बना रही है। सुरक्षा और गुणवत्ता की जिम्मेदारी संभाल रही एलएन मालविया कंपनी भी काम ठीक से नहीं कर रही। लोगों ने सड़क परिवहन मंत्री से साइट विजिट करने का आग्रह किया है ताकि एनएच निर्माण से उत्पन्न हो रही समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed