फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The road remained closed for an hour due to debris falling on the Dharampur-Sidhpur road.

Mandi News: धर्मपुर-सिधपुर मार्ग पर मलबा गिरने से एक घंटा बंद रहा मार्ग

Mon, 05 Feb 2024 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
The road remained closed for an hour due to debris falling on the Dharampur-Sidhpur road.
धर्मपुर (मंडी)। पिछले दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और अब सड़कें बाधित होना शुरू हो गई हैं। सोमवार को सुबह हुई वर्षा के कारण धर्मपुर मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर सिधपुर-धर्मपुर सड़क पर पहाड़ी से ल्हासा गिरने के कारण यह मार्ग करीब एक घंटा बंद रहा है। जैसे ही लोनिवि धर्मपुर के अधिकारियों को इसकी सूचना मिली उन्होंने तुरंत जेसीबी मशीन को मौके पर भेजा और इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाया। कुछ समय के लिए दोनों ओर गाड़ियां खड़ी रही। इसके अलावा जोगिंद्रनगर सरकाघाट मार्ग भी कुछ समय के लिए बंद रहा फिर लोनिवि ने इसे भी यातायात के लिए बहाल कर दिया है। इसके साथ ही लौंगणी सरी सड़क भी बंद हो गई थी उसे भी यातायात के लिए बहाल कर दिया है। वहीं, मठी बनवार मार्ग भी बंद है। लोनिवि मंडल धर्मपुर के अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा से बात करने पर उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के कारण कुछ मार्ग बंद हो गये थे उनमें से अधिकाशं सड़क मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है और अन्य जो मार्ग बचे हैं उन्हें वर्षा रुकने के बाद क्रमवार तरीके से बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed