फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The road became a drain, vehicles got stuck, even walking was not easy

Mandi News: नाला बन गई सड़क, वाहन फंसे, पैदल सफर भी नहीं रहा आसान

Thu, 11 Jul 2024 07:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 11 Jul 2024 07:34 AM IST
विज्ञापन
The road became a drain, vehicles got stuck, even walking was not easy
जोगिंद्रनगर उपमंडल की नाला बनी सड़क  संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण सड़कें नालों में तबदील हो गई हैं। इनमें वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी आसान नहीं रहा है। कई वाहन सड़कों के किनारे फंसे हुए हैं। पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई की सड़कों की सूरत बरसात की पहली ही बारिश ने बिगाड़ी है। इससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बढ़ गया है।
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से अहम मंडी-पठानकोट हाइवे की सड़क की टारिंग उखड़ने से वाहनों की रफ्तार भी थम रही है। शहर की आरंभ सीमा गुगली खड्ड से मुख्य बाजार में एनच गड्ढे में तबदील हो हया है। इससे सफर जोखिम भरा हो चुका है। भूस्खलन से संभावित क्षेत्रों में सड़क पर चट्टानें गिरने का खतरा बना हुआ है। लगातार हो रहे पानी के रिसाव से पैदल चलने वालों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, नोहली, भराडू, पधर सड़क पर भी भूस्खलन के बाद आए मलबा से कीचड़ फैल गया है। इससे बसों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। ऐहजू, बसाही सड़क और लडभड़ोल क्षेत्र की बैजनाथ सांढापतन सड़क को भी बारिश से नुकसान पहुंचा है। जोगिंद्रनगर सरकाघाट सड़क पर बसाही से लेकर चीहर तक सड़क पर पत्थर गिर रहे हैं। वहीं घटासनी-बरोट सड़क पर टिकन से आगे पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बरसात के मद्देनजर एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं, ताकि आपदा में फंसे लोगों को त्वरित सहायता दी जा सके। आपात स्थिति में लोग तहसील कार्यालय के कानूनगो राजकुमार से 94597-68600, लडभड़ोल तहसील के कानूनगो बुद्धि सिंह से 89880-86621 और उप तहसील कार्यालय कानूनगो दुलो राम से 93187-60521 के अलावा उपमंडलीय कार्यालय कानूनगो से 82195-93251 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा एसडीएम कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम 01908223895 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed