Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The problem is only on paper, 20 families are worried

Mandi News: कागजों में घूम रहा डंगा, 20 परिवारों की हलक में जान

Fri, 20 Jun 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The problem is only on paper, 20 families are worried
मंडी। बरसात के नजदीक आने से सन्यारड़ वार्ड के टारना गांव में 20 परिवारों की चिंता बढ़ गई है। लगातार तीसरी बरसात में उन्हें डर के साये में रातें गुजारनी पड़ेंगी। 2023 में आई आपदा के दौरान हुए भूस्खलन से यहां तीन घर ध्वस्त हो गए थे और 20 घरों को खतरा पैदा हो गया था। यह खतरा आज भी बरकरार है।
विज्ञापन

लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम मंडी सेे गुहार लगाई है कि बरसात से पहले यहां पर अस्थायी तरीके से कोई समाधान किया जाए। इससे भूस्खलन से अन्य घरों को खतरा पैदा न हो। सन्यारड़ वार्ड निवासी दुर्गादास, ताना, प्रभा, रणधीर सिंह, प्रदीप सिंह, विपन शर्मा, नरेश और बालम ने बताया कि तीन साल से यहां डंगा लगाने की फाइल मंडी से शिमला तक अधिकारियों के कार्यालय में घूम रही है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि घर तक पहुंचने के लिए रास्ता क्षतिग्रस्त हो चुका है। बच्चों और बुजुर्गों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। पहाड़ी गिरने का भी खतरा है। बीमारी की हालत में मरीज को सड़क तक लाना चिंता का सबब बन गया है। हालांकि विभाग ने यहां क्षतिग्रस्त पहाड़ी के बीच डंगा भी लगाया है लेकिन वह भी धंस गया है। बरसात में उसके गिरने का डर है। समस्या को लेकर वह उपायुक्त मंडी से लेकर शिमला में पूर्व में मुख्य सचिव रहे ओंकार शर्मा से भी मिल चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया है। अभी तक स्थायी डंगा कागजों में ही घूम रहा है। 2024 में प्रशासन ने उक्त स्थान पर डंगा लगाया था, लेकिन बीच में होने और बरसात के चलते अब उक्त डंगा 30 फीट नीचे चला गया है। लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि उक्त समस्या का बरसात से पहले समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
यहां पहले 20 लाख से लोक निर्माण विभाग ने क्रेटवॉल लगाई थी। बरसात में धंस गई थी। यहां पर विश्वकर्मा की पहाड़ी की तरह सकोड़ी खड्ड से डंगा लगना जरूरी है। स्थानीय विधायक से भी दौरा करवाया था। आपदा प्राधिकरण को भी डंगा लगाने का मामला भेजा गया है। बरसात से पहले जिला प्रशासन से अस्थायी समाधान की गुहार लगाई जाएगी।
-वीरेंद्र आर्य, पार्षद सन्यारड़
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed