फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The patient was transported to the road on a three-kilometre palanquin

तीन किमी पालकी पर सड़क तक पहुंचाया मरीज

Mon, 14 Feb 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The patient was transported to the road on a three-kilometre palanquin
सराज क्षेत्र की खाहरी पंचायत के शैहनु गांव में मरीज को पालकी पर उठा कर अस्पताल ले जाते ग्रामीण। स? - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। सराज विस क्षेत्र की खाहरी पंचायत का शैहन्नु गांव आज तक सड़क से वंचित है। सोमवार को गांव के बुजुर्ग कर्म सिंह की तबीयत खराब हो गई। उसे 3 किलोमीटर पालकी पर बिठाकर सड़क तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद अस्पताल पहुंचाया गया। गांव में सड़क न होने से लोगों को सरकार के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनावों के दिन राजनेता आते हैं और सड़क बनाने की घोषणा कर वोट बटोरकर चले जाते है। आज तक सड़क तो क्या पक्का रास्ता तक नहीं बना पाए। ग्रामीण शेष राम चौहान, जीत राम, योग राज, चोखे राम, घनश्याम, अमर, रोशन, श्याम, सेवक राम, डुमन्नु, सीता ठाकुर, खेम चंद, रेशमु राम ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की कि लोनिवि को जल्द इस सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करवाने के निर्देश जारी किए जाए।
विज्ञापन

सराज के कांग्रेस नेता विजय पाल ने कहा कि अगर सरकार इस गांव को सड़क नहीं निकालती है तो कांग्रेस मजबूरन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। सराज के भाजपा नेता पितांबर ठाकुर और भीष्म ठाकुर ने बताया कि जल्द शैहन्नु के लिए सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed