{"_id":"696145fd300be3c5e909c70b","slug":"the-patient-wards-at-the-regional-hospital-mandi-do-not-have-room-heaters-leaving-patients-and-attendants-shivering-mandi-news-c-90-1-ssml1025-182025-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के रोगी वार्डों में रूम हीटर नहीं, ठिठुर रहे मरीज व तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के रोगी वार्डों में रूम हीटर नहीं, ठिठुर रहे मरीज व तीमारदार
Fri, 09 Jan 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के रोगी वार्ड में उपचाराधीन मरीज। संवाद
मंडी। मंडी जिला के अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों को सर्दी से बचने के लिए वार्डों में न तो रूम हीटर हैं न ही बेहतर बिस्तर। सुविधा के नाम पर एक मात्र कंबल और बेड पर बिछा गद्दा दिया है। मरीजों को घरों से कंबल व रजाई लाकर गुजारा करना पड़ रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों व नर्सिंग स्टॉफ के लिए हीटर सुविधा दी गई है।
धूप निकलने पर मरीज व तीमारदार अस्पताल परिसर व बालकनी में धूप का आनंद लेते हैं, रात को सर्दी से बचने के लिए बिस्तर में दुबकना पड़ता है। वार्डों में रात के समय बच्चों के लिए दूध या गर्म पानी लाने के लिए तीमारदारों को सर्दी में बाहर जाना पड़ता है। कुछ तीमारदार मरीजों के लिए गर्म पानी की बोतल खरीदने को मजबूर हैं। मातृ-शिशु अस्पताल और क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करीब 300 मरीजों को हीटर सुविधा के अभाव में सर्दी में ठिठुरना पड़ रहा है।
सभी मरीजों को हीटर सुविधा देना संभव नहीं है। मरीजों की मांग पर उन्हें अतिरिक्त कंबल दिए जाते हैं। फिर भी इस बारे विभागीय उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
-डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
लाइव
समय सुबह 11:45 बजे, स्थान : नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी। अस्पताल के मुख्य गेट पर मरीजों के साथ तीमारदारों को धूप का आनंद लेते हुए देखा गया। बात करने पर तीमारदारों का कहना था कि रोगी वार्डों में हीटर सुविधा न होने से उन्हें ठिठुरना पड़ता है। यदि वार्डों में रूम हीटर सुविधा मिल जाए तो मरीजों को राहत मिल सकेगी।
समय :12:30 बजे, अस्पताल के महिला-पुरुष मेडिकल वार्ड में सभी मरीज रजाई-कंबल में दुबके दिखे। तीमारदारों का कहना है कि यदि हर वार्ड में एसी बलोर की सुविधा मिल जाए तो हीटर की भी जरूरत नहीं रहेगी। सर्जिकल, ऑर्थो व महिला-पुरुष वार्डों में भर्ती मरीजों का कहना है कि सर्दी के मौसम में उचित बिस्तर और हीटर सुविधा होना बहुत जरूरी है।
पेट में संक्रमण के चलते ऑपरेशन हुआ है, रात को ठंड बढ़ने पर हीटर व उचित बिस्तर की सुविधा न मिलने से परेशानी हो रही है।
-निर्मला, निवासी साई रत्ती
माता जी को पेशाब में संक्रमण होने पर दो दिन से अस्पताल में भर्ती किया है। घर से ही कंबल, रजाई व गर्म पानी के लिए स्वयं बोतल खरीद कर लाए हैं।
-पूजा सैनी, निवासी सैन मोहल्ला
सांस की दिक्कत के चलते दो दिन से अस्पताल में भर्ती हूं। ठंड ज्यादा होने से बिस्तर में भी ठंड लग रही है। अस्पताल में केवल एक कंंबल और गद्दा दिया है। मरीज को घर से बिस्तर लाना पड़ता है।
-अत्र चंद, निवासी पंडोह