फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The pace of life slowed down in the rain, people are yearning for electricity and water

Mandi News: बरसात में थमी जीवन की रफ्तार, बिजली-पानी को भी तरस रहे लोग

Sat, 09 Aug 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The pace of life slowed down in the rain, people are yearning for electricity and water
मंडी कुल्लू के बीच कैंची मोड के पास एनएच पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : bilawar news
मंडी। लगातार बारिश और से मंडी जिले के कुछ इलाकों में जीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। जिलेभर में शनिवार शाम 5:00 बजे तक 220 सड़कें, 202 बिजली ट्रांसफार्मर और 78 पेयजल योजनाएं बाधित हैं। इन्हें बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सराज क्षेत्र में सबसे अधिक 97 सड़कें बाधित हैं। धर्मपुर में 21, मंडी दो में सात, थलौट में 61, करसोग में 17, जोगिंद्रनगर में तीन, पधर में तीन, सुंदरनगर में तीन, सरकाघाट में पांच और गोहर डिवीजन में में तीन सड़क मार्ग बाधित चल रहे हैं। बिजली के ट्रांसफार्मरों की बात करें तो गोहर में 27, सुंदरनगर में पांच, थलौट में 170 ठप चल रहे हैं। इससे ग्रामीणों को बिजली संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल योजनाएं सबसे अधिक थुनाग क्षेत्र में 16, सुंदरनगर में पांच, करसोग में 20, बग्गी में 10, मंडी में 12, पधर में आठ और धर्मपुर में सात बाधित हैं।
विज्ञापन

उधर, डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि जिलेभर में सड़क मार्ग बहाली के लिए 83 जेसीबी जुटी हुई हैं। लगातार निगरानी की जा रही है। सड़क समेत अन्य सुविधाएं बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed