फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The number of gods and goddesses will increase in Shivratri fair

Mandi News: शिवरात्रि मेले में बढ़ेगा देवी-देवताओं का आंकड़ा

Mon, 30 Dec 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
The number of gods and goddesses will increase in Shivratri fair
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में भाग लेने वाले देवी-देवताओं का आंकड़ा इस साल बढ़ सकता है। सर्व देवता सेवा समिति ने पांच से सात प्राचीन देवी-देवताओं के पंजीकरण के लिए आम सभा में सहमति जताई है। अब इन देवी-देवताओं की सूची उपायुक्त अपूर्व देवगन को सौंपी जाएगी। मंजूरी मिलने पर अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में भाग लेने वाले पंजीकृत देवी-देवताओं का आंकड़ा 216 से बढ़ सकता है।
विज्ञापन

सर्व देवता सेवा समिति की साधारण सभा सोमवार को संस्कृति सदन में प्रधान शिवपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सदस्यों ने मांग की कि पड्डल में देवताओं के बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। सीढि़यों पर जो देवी-देवता बैठते हैं उस स्थान को पक्का किया जाए। गत वर्ष देवताओं को बैठाने के लिए लकड़ी के तख्ते जोड़े हुए थे।
विज्ञापन

उसमें देवी-देवताओं के गिरने का डर रहता है। इसलिए उस स्थान को पक्का किया जाए। पड्डल में देवी-देवताओं को बैठने के लिए स्थायी स्थान चिह्नित किया जाए। कारदारों ने देवताओं और बजंतरियों के मानदेय में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ-साथ संस्कृति सदन के लिए बस अड्डे से रास्ता बनाने का भी आग्रह किया। बैठक में राजू राम, तीर्थ राज, गोबिंद राम, काहन सिंह, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....

इशारे न समझने से होती है जलेब निकलने में देरी
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में माधो राय मंदिर में पूजन के बाद परिसर में विराजमान देवी-देवताओं के कारदारों को जलेब की शुरुआत करने के लिए इशारा दिया जाता है। देवता के कारदार इशारे नहीं समझते हैं जिस कारण जलेब निकलने में देरी होती है।

...
मुख्यमंत्री की ओर से दो साल पहले मेला शिवरात्रि में आधा बीघा भूमि देवताओं को सामुदायिक भवन बनाने के लिए देने की घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए हाल ही में उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया है। इसमें एसडीएम और डीएफओ को 45 दिनों में सभी औपचारिकता पूरी करने को कहा है।
-शिव पाल शर्मा, अध्यक्ष सर्व देवता सेवा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed