फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The Municipal Corporation has started the second phase of the cleanliness survey.

Mandi News: नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण के दूसरे चरण का आगाज

Thu, 07 May 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has started the second phase of the cleanliness survey.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण के दूसरे चरण का आगाज कर दिया है। इसके लिए शहर के सभी 15 वार्डों में 15 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तैनात की गई हैं, जो घर-घर जाकर स्वच्छता का जायजा ले रही हैं। पहले चरण में जहां स्वच्छता एप के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल रूप से जोड़ा गया था, वहीं दूसरे चरण में इन महिलाओं की ओर से किया जा रहा सर्वे यह सुनिश्चित करेगा कि जमीनी हकीकत क्या है। यह पहल न केवल शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाने में सहायक होगी, बल्कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी जगाएगी। सार्वजनिक स्थलों, गलियों और नालियों की सफाई व्यवस्था को लेकर भी उनसे जानकारी ली जा रहा है ताकि समस्याओं का पता चल सके। यदि स्वच्छता को लेकर कोई शिकायत या समस्या आती है, तो नगर निगम ने इसके लिए एक पारदर्शी तंत्र विकसित किया है। नागरिक स्वच्छता एप पर कचरे के ढेर या सफाई न होने की फोटो के साथ अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह शिकायत सीधे संबंधित विभाग के अधिकारियों तक पहुंच जाती है।

आयुक्त नगर निगम मंडी रोहित राठौर का कहना है कि शहरवासी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को पूरा सहयोग दें। सर्वे में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed