फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The mouth of the Jhalogi tunnel shifted, huge cracks appeared on the outer wall

Mandi News: झलोगी सुरंग का मुहाना खिसका, बाहरी दीवार पर आई बड़ी दरारें

Sat, 06 Sep 2025 11:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 06 Sep 2025 11:29 AM IST
विज्ञापन
The mouth of the Jhalogi tunnel shifted, huge cracks appeared on the outer wall
झलोगी टनल के मुहाने के बाहर ​खिसका डंगा। इससे टनल को भी नुकसान होने की आशंका है। स्त्रोत- जागरू
पंडोह (मंडी)। जिले में भारी बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर स्थित झलोगी सुरंग का मुहाना खिसक गया है। पहाड़ी दरकने की आशंका है। इससे ही टनल खिसकी है। ब्यास नदी की तरफ टनल के सहारे के लिए लगी दीवार (ब्रेस वॉल) पर बड़ी दरारें साफ देखी जा सकती हैं। यह दीवार भी बाहर की तरफ को खिसकी है। इससे टनल के मुहाने के खिसकने की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के चलते यह इलाका पहले ही अति संवेदनशील बना हुआ है। वहीं, अब टनल के मुहाने के खिसकने से चिंताएं और बढ़ गई हैं। यहां एक तरफ फ्लाईओवर और सुरंग है जबकि दूसरी ओर ओपन सड़क का हिस्सा है। पहले ही फ्लाईओवर पर बड़ी चट्टानें गिरने से भारी नुकसान हो चुका है और झलोगी सुरंग का मुहाना मलबे और पत्थरों से ढक गया है। यह वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। ऐसे में अगर दरारें और बढ़ती या कोई बड़ी चट्टान खिसकती है तो मंडी-कुल्लू हाईवे पर फिर मुश्किलें बढ़ सकती है।
विज्ञापन


पंडोह से मनाली तक टनल बड़ी सहारा
किरतपुर-मनाली फोरलेन कई जगह क्षतिग्रस्त हुआ है। 2023 के बाद 2025 में भी टनलें यातायात का माध्यम बनी हैं। यहां सुरक्षित सफर होता रहा लेकिन अब टनल को भी नुकसान की घटनाओं ने सभी को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार मलबा गिरने के कारण सुरंग के अंदर जाना संभव नहीं है। मलबा हटाने के बाद विशेषज्ञ बुलाए जाएंगे। जियोलॉजिस्ट ही जांच पड़ताल कर स्थिति साफ करेंगे कि अब क्या किया जाए। फिलहाल स्थिति पर निगरानी की जा रही है।
-वरुण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई मंडी इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed