फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The meritorious students of Panarsa were elated after receiving the award.

Mandi News: पुरस्कार पाकर चहक उठे पनारसा के मेधावी

Thu, 27 Nov 2025 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
The meritorious students of Panarsa were elated after receiving the award.
पनारसा स्कूल के सालाना समारोह में माडल का अवलोकन करते मुख्य अति​थि व अन्य। स्त्रोत- संस्थान
नगवाईं (मंडी)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा का वार्षिक पारितोषक वितरण समारोह वीरवार को मनाया गया। समारोह में पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुख्यातिथि ने बच्चों को नशे से दूर रहने की अपील की। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने मेधावियों को सम्मानित किया। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में नौवां स्थान हासिल करने पर सृष्टि ठाकुर को भी पुरस्कृत किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

समारोह में छठी से बारहवीं कक्षा तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभावान छात्राओं सैशा, अरशिया कपूर, प्रिशा ठाकुर, नीलम, सृष्टि ठाकुर, सनिया, अर्श जसवाल, काशिश, अंकिता, आर्यन ठाकुर और सिया को सम्मान मिला। हाउस के बेहतर संचालन के लिए हाउस कैप्टन ईशा कुमारी, तानिया शर्मा, तन्वी ठाकुर और वंशिका ठाकुर को सम्मानित किया गया। हाउस वाइस कैप्टन प्रितिका ठाकुर, दीपक ठाकुर, वंशिका ठाकुर और स्नेहा ठाकुर को भी समारोह में सम्मान मिला।
विज्ञापन

अधिकतम उपस्थिति के लिए सुहानी, शिवानी, सेजल, तुषार, नाव्या, अक्षरा, अनुराग, प्रिया, खुशबू, हिमानी और अर्श जसवाल को सम्मानित किया। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में सीमा, मानवी और सैशा को राज्य स्तरीय चयन पर सम्मान मिला, जबकि मानवी को राष्ट्रीय स्तर के चयन के लिए विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्शन पर तानिया शर्मा, साकेत, काशिश, खुशबू, हर्षिता, रूपाली, सुमन-नाव्या, खुशाल, नक्श ठाकुर, आयुष ठाकुर, अनीशा, हर्षिता, तानिया सेन, दिपांशी सेन, आराध्या और पूजा को सम्मान मिला। स्कूल के हेड बॉय दिव्यांश ठाकुर और हेड गर्ल कशिश को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृष्ण पाल शर्मा, नरेश कुमार कुक्कू, गुड्डू भंडारी, प्रधान सुंदर ठाकुर, आशा ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद

पनारसा स्कूल के सालाना समारोह में माडल का अवलोकन करते मुख्य अतिथि व अन्य। स्त्रोत- संस्थान

पनारसा स्कूल के सालाना समारोह में माडल का अवलोकन करते मुख्य अतिथि व अन्य। स्त्रोत- संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed