Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The mayor honored the students.

Mandi News: महापौर ने सम्मानित किए विद्यार्थी

Wed, 31 Dec 2025 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The mayor honored the students.
मंडी शहर में अरूणोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक समारोह में छात्रा को सम्मानित करते मुख्य 
मंडी। अरुणोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिक समारोह मंगलवार को मनाया गया। नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस सत्र में विद्यालय का शैक्षणिक परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। मुख्य अतिथि वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने छात्रों को स्वच्छता के महत्व और नशे के दुष्परिणामों के बारे में अवगत करवाया। उपस्थित सभी को नशा न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने विज्ञान संकाय में 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली उत्परीक्षा, 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले करन तथा 82 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली शगुन समेत आदर्श, हर्षित, आदित्य, अर्जुन, मोहित, हेमांक, कुमार कार्तिकेय, कर्णिका, कीर्ती, चिराग, कुनाल, राधिका, इशान, कृष और करन पटियाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अरुणोदय शिक्षा समिति की सदस्य भूषण अवस्थी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग और प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर पार्षद नेहा कुमारी और पूर्व पार्षद जितेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed