{"_id":"6a5f5da568b59223600843d3","slug":"the-mass-movement-continued-for-the-24th-day-amidst-the-rain-mandi-news-c-90-1-mnd1023-205808-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बारिश के बीच 24वें दिन भी जारी रहा जन आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बारिश के बीच 24वें दिन भी जारी रहा जन आंदोलन
विज्ञापन
संधोल में अभी तक एक चिकित्सक ने ही संभाला कार्यभार, अन्य पद रिक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। नागरिक अस्पताल संधोल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर युवा शक्ति और मातृ शक्ति का आंदोलन मंगलवार को भारी बारिश के बीच 24वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान सत्या देवी, आशा देवी, कमलेश देवी, मीना देवी, युवाशक्ति अध्यक्ष अविनाश भनवाल और संयोजक राकेश जम्वाल क्रमिक अनशन पर बैठे।
आंदोलनकारियों का आरोप है कि नियुक्त चिकित्सक विभिन्न कारणों से अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। धरना स्थल पर हुई बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। आंदोलनकारियों ने छह चिकित्सकों की नियुक्ति में सहयोग के लिए स्थानीय विधायक का आभार जताते हुए विधायक और सीएमओ मंडी से सभी चिकित्सकों को जल्द कार्यभार ग्रहण करवाने की मांग की।
अविनाश भनवाल ने कहा कि यदि चिकित्सकों ने जल्द ज्वाइन नहीं किया और अन्य मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को नए चरण में ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक क्रमिक अनशन और शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा।