फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The life of the Iron Man was told through speeches and poster making.

Mandi News: भाषण, पोस्टर मेकिंग से बताया लौह पुरुष का जीवन

Thu, 27 Nov 2025 10:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
The life of the Iron Man was told through speeches and poster making.
मंडी आईटीआई में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती  पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते विद्य
मंडी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को वीरवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। राष्ट्रीय एकता विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई।
विज्ञापन

संस्थान के समूह प्रशिक्षक चमन वर्मा ने बताया कि विभिन्न ट्रेडों के कुल 15 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने विचार और रचनात्मकता प्रस्तुत की। प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सांप्रदायिक सौहार्द और सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया। चमन वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम संस्थान में 15 दिन तक चलेगा, जिसके उपरांत विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रशिक्षक सुभाष, दीपक, महेंद्र पाल, मंजुला और उषा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed