फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The journey remained incomplete, yet the full fare was collected.

Mandi News: सफर रहा अधूरा, किराया वसूल लिया पूरा

Wed, 08 Jul 2026 04:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 04:38 AM IST
विज्ञापन
The journey remained incomplete, yet the full fare was collected.
बीच रास्ते में हांफ गईं परिवहन निगम की तीन बसें
विज्ञापन

यात्रियों को निजी टैक्सियों से करना पड़ा आगे का सफर
संवाद न्यूूज एजेंसी
चंबा। परिवहन निगम के चंबा डिपो की बसों के बीच रास्ते में खराब होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लंबे रूट हों या स्थानीय रूट, आए दिन बसों के बीच सफर में जवाब दे देने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि बस खराब होने के बावजूद यात्रियों को उनका किराया नहीं लौटाया जाता। उन्हें आगे का सफर पूरा करने के लिए टैक्सी या निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है। चंबा डिपो की प्रतिदिन दो से तीन बसें अलग-अलग रूटों पर बीच रास्ते में खराब हो रही हैं। मंगलवार को भी चंबा-पनेला, चंबा-जम्मुहार और चंबा-कोलका रूटों पर चलने वाली बसें बीच रास्ते में ही खराब हो गईं। बसों के खराब होने से आगे का सफर यात्रियों को निजी बसों, टैक्सियों या अन्य वाहनों से तय करना पड़ा।
यात्रियों आशा कुमारी, मनीषा कुमारी, सपना देवी, सूरज कुमार, शशि पाल, देवराज आदि ने बताया कि परिवहन निगम एक ओर पूरा किराया वसूलता है लेकिन सेवा पूरी न मिलने के बावजूद किराया वापस करने का कोई प्रावधान नहीं है। मजबूरी में उन्हें दूसरी बस या टैक्सी का किराया अलग से चुकाना पड़ता है। चंबा से चंडीगढ़ जैसे लंबे रूट पर यात्रियों से सैकड़ों में किराया लिया जाता है लेकिन यदि बस बीच रास्ते में खराब हो जाए तो किराया वापस नहीं किया जाता। इससे यात्रियों को दोहरी मार झेलनी पड़ती है। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से मांग की है कि लंबे समय से खराब स्थिति में चल रहीं बसों की जगह बेहतर और फिट बसें रूटों पर भेजी जाएं। यदि किसी कारणवश बस बीच रास्ते में खराब हो जाती है तो यात्रियों को किराया वापस करने अथवा वैकल्पिक परिवहन की निशुल्क व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाए।
विज्ञापन

चंबा डिपो के अड्डा प्रभारी सरदार मोहम्मद ने बताया कि बस खराब होने की स्थिति में किराया वापस नहीं किया जाता। यह निगम का पहले से निर्धारित नियम है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को खराब हुईं बसों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा रूट पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed