{"_id":"67dc69f4cf4404ec4a0e324b","slug":"the-issue-of-mandi-nagan-via-gagal-nh-was-raised-with-the-union-minister-kuldeep-mandi-news-c-90-1-ssml1045-151057-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री से उठाया मंडी-नगाण वाया गागल एनएच का मुद्दा : कुलदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री से उठाया मंडी-नगाण वाया गागल एनएच का मुद्दा : कुलदीप
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप नेगी ने मंडी-नगाण वाया गागल एनएच को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में भेंट की।
कुलदीप नेगी ने केंद्रीय मंत्री को सभी आवश्यक दस्तावेज सौंपते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में धर्मशाला में 17 नए राष्ट्रीय उच्च मार्गों की घोषणा की थी। उनमें से एक राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडी से नगाण वाया गागल, चैल चौक, जंजैहली, छतरी (एमडीआर –24) को घोषित किया था।
सरकारी जमीन पर कुछ कब्जाधारियों ने 14 सितंबर 2016 को हिमाचल सरकार पर दबाव डालकर इसे भूतल परिवहन मंत्रालय से डडौर से नलसर परिवर्तित करवा दिया था। अब पुनः इस राष्ट्रीय राजमार्ग को मंडी से वाया बैहना-गागल-कुम्मी-नलसर से निकालने की मांग जोर पकड़ रही है। इसको लेकर कुलदीप केंद्रीय मंत्री से मिले। उन्होंने बताया कि इससे बल्ह विधानसभा क्षेत्र की 10 पंचायतों के लगभग 50 हजार संख्या वाली आबादी को सीधा फायदा होगा। कुलदीप नेगी ने बताया कि नितिन गडकरी ने इसे बहुत ध्यानपूर्वक समझा और आश्वासन दिया। संवाद