फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The houses were vacated, but the administration could not provide a place to live

Mandi News: घर तो करवा दिए खाली, रहने के लिए ठिकाना नहीं दे पाया प्रशासन

Sat, 06 Sep 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The houses were vacated, but the administration could not provide a place to live
सुंदरनगर के जंगमबाग में क्षतिग्रसत घर से निकल कर दूसरी जगह सामान ले जाते प्रभावित परिवार। स्रोत
सुंदरनगर (मंडी)। जंगमबाग हादसे में बेघर हुए परिवारों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने में प्रशासन अभी तक नाकाम साबित हुआ है। हादसे के बाद खतरे की जद में आए चार मकानों को प्रशासन ने खाली करवा दिया है।
विज्ञापन

प्रभावितों में मनोज, राजीव और संजय ने अपने घर छोड़ दिए हैं। मनोज और राजीव का परिवार अपने खर्च पर बीबीएमबी विश्राम गृह में ठहरा है। संजय और उसका परिवार महादेव में किराये के कमरे में रहने को मजबूर हैं। हादसे में मारी गई शांति देवी की बेटी का परिवार अभी भी अपने परिवार के साथ क्षतिग्रस्त मकान में रह रहा है। बीबीएमबी की तरफ से इस परिवार को जो क्वार्टर दिखाए, उसमें कोई सुविधा नहीं थी। यही वजह है कि अभी भी यह परिवार जंगमबाग में टिका हुआ है।
विज्ञापन


प्रभावित परिवारों का कहना है कि घर तो खाली कर दिए मगर प्रशासन और पंचायत की तरफ से किसी ने सुध नहीं ली कि प्रभावित कहां रह रहे हैं। बीबीएमबी प्रशासन और सुंदरनगर प्रशासन में कोई समन्वय नहीं है। यही वजह है कि बीबीएमबी प्रशासन आपदा प्रभावित परिवारों को कोई क्वार्टर उपलब्ध नहीं करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के कहने पर हादसे में चार लोगों को खोने वाले परिवार के चाचा कुलदीप ने अपना घर मलबे की चपेट में आने की वजह से खाली कर दिया है। वह परिवार के साथ बीबीएमबी काॅलोनी के गुरुद्वारे में स्थानांतरित हुए हैं। हादसे में अपनी मां और भाई-भाभी और भतीजी को खोने वाला परमीत भी गुरुद्वारे में रह रहा है।

...
प्रभावित परिवारों को बीबीएमबी के क्वार्टरों में पुनर्वास करने के लिए डिप्टी चीफ इंजीनियर से बात की है। जल्द ही इन्हें क्वार्टर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। अगर उक्त परिवारों के पास राशन नहीं है तो वह भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
-अमर नेगी, एसडीएम सुंदरनगर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed