{"_id":"68bdc96a804ca3688f0a9b9b","slug":"the-grand-opening-of-mata-tripuri-bhairava-fair-mandi-news-c-90-1-mnd1001-168739-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: माता त्रिपुरी भैरवा मेले का भव्य आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: माता त्रिपुरी भैरवा मेले का भव्य आगाज
विज्ञापन
पंडोह के स्योग में माता त्रिपुरी भैरवा मेले के शुभारंभ पर पूजन करते जिला परिषद चेयरमैन पाल व
पंडोह (मंडी)। स्योग-पंडोह में माता त्रिपुरी भैरवा मेले का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। श्रद्धा, भक्ति और लोकसंस्कृति की त्रिवेणी में डूबे इस सांस्कृतिक मेले का उद्घाटन जिला परिषद मंडी के चेयरमैन पाल वर्मा ने किया। मेले की शुरुआत मंदिर परिसर में बूढ़ी भैरवा माता की पूजा से हुई, जहां स्थानीय चार देवी-देवताओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी पवित्र और भव्य बना दिया।
साथ ही लखदाता पीर की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पाल वर्मा ने टमक बजाकर मेले का उद्घाटन किया। मेला मैदान तक पारंपरिक शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों, करनाल की ध्वनियों के साथ निकाली गई। ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में भाग लिया।
मेला 14 सितंबर तक चलेगा, जिसका समापन समारोह भी भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सदर विधायक अनिल शर्मा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मेला आयोजन समिति की अध्यक्ष एवं स्योग पंचायत प्रधान वीना महंत ने कहा कि माता त्रिपुरी भैरवा का यह मेला सांस्कृतिक पहचान है। संवाद