{"_id":"682cd012068cbbe5960be565","slug":"the-governor-bowed-his-head-at-kamaksha-temple-mandi-news-c-90-1-ssml1025-156688-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राज्यपाल ने कामाक्षा मंदिर में नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राज्यपाल ने कामाक्षा मंदिर में नवाया शीश
विज्ञापन
करसोग दौरे के दौरान कामाक्षा मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल व अन्य। स
करसोग (मंडी)। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मंगलवार को मंडी जिले के तीन दिवसीय दौरे में करसोग के कामाक्षा मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। करसोग का यह उनका पहला दौरा है। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं।
राज्यपाल ने मूल माहूंनाग मंदिर, बखारी कोठी जाकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। वह मंदिर की दिव्यता और भव्यता को देखकर प्रभावित हुए। उन्होंने मंदिर के गूर से मंदिर के इतिहास की जानकारी हासिल की। राज्यपाल ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की।
उन्होंने चिंढी माता मंदिर में भी शीश नवाया। इससे पहले राज्यपाल ने तत्तापानी का दौरा किया और गर्म पानी के स्रोतों को देखा। उन्होंने यहां कार्यान्वित की जा रही पर्यटन गतिविधियों की जानकारी भी ली। तत्तापानी पहुंचने पर करसोग के विधायक दीप राज ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा भी पर उपस्थित रहे।