{"_id":"6929e742facb0231dd0e441f","slug":"the-four-friends-had-reached-mandi-with-the-intention-of-consuming-drugs-mandi-news-c-90-1-ssml1045-177690-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नशा करने के इरादे से ही मंडी पहुंचे थे चारों दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नशा करने के इरादे से ही मंडी पहुंचे थे चारों दोस्त
विज्ञापन
मंडी। जिला मुख्यालय में संदिग्ध हालात में मरे युवक मामले में पुलिस जांच जारी है। पुलिस भागे हुए चौथे साथी की तलाश कर रही है। यह सरकारी कर्मचारी है और पहले भी चिट्टे के मामले में पकड़ा जा चुका है। आरोपी को दबोचने के लिए कई टीमें जुटी हुई हैं।
पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। इन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि चारों साथी नशा करने के इरादे से मंडी एकत्रित हुए थे। यहां होटल में एक कमरा भी बुक करवाया था, लेकिन यहां एक युवक नशा करने के बाद अचेत हो गया।
इससे घबराकर इन्होंने इस युवक को कमरे में बंद कर खुद भाग गए। बाद में एंबुलेंस के जरिये युवक को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां से उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद