फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The foundation will open a cheap ration depot

Mandi News: सस्ता राशन का डिपो खोलेगा फाउंडेशन

Sat, 01 Nov 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The foundation will open a cheap ration depot
सुंदरनगर (मंडी)। नवभारत जन विकास फाउंडेशन की शनिवार को धनोटू स्थित कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण चंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेशाध्यक्ष पूर्ण चंद ने बताया कि फाउंडेशन नाचन क्षेत्र से सस्ते राशन डिपो योजना की शुरुआत कर रही है। इस योजना का उद्देश्य आम जनता को रियायती दरों पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान ने बताया कि फाउंडेशन प्रारंभिक चरण में 16 सस्ते राशन डिपो स्थापित करेगा। इन डिपुओं में 41 प्रकार की खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं आम जनता को सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सदस्यता विस्तार पर भी जोर दिया। बैठक में समन्वयक सिधु राम भारद्वाज, मीरा कुमारी, मीडिया प्रभारी बुद्धि सिंह बबलू, विशाल ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed