फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The first phase of Shivdham will be completed in July 2022: Jairam

जुलाई 2022 में पूरा होगा शिवधाम का पहला चरण : जयराम

Fri, 24 Dec 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The first phase of Shivdham will be completed in July 2022: Jairam
मुख्यमंत्री के मंडी प्रवास के दौरान उनसे मिलते हुए वीर मंडल सभा का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : Mandi
मंडी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के निकट कांगणीधार में प्रस्तावित शिवधाम के निर्माण का जायजा लिया। महत्वाकांक्षी परियोजना के प्रगति कार्य की समीक्षा की। परियोजना का प्रथम चरण लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना का कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए ताकि परियोजना की लागत में वृद्धि से बचा सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से नई राहें नई मंजिलें योजना के अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। इसमें 12 ज्योतिर्लिंगों की प्रतिकृतियां स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अगले साल जुलाई के अंत तक इस परियोजना के पूर्ण होने का अनुमान है। मंडी के उपायुक्त अरिंदम चौधरी और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed