फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The faces of the gardeners blossomed due to snowfall on the hills

पहाड़ियों पर बर्फबारी से खिले बागवानों के चेहरे

Sat, 22 Jan 2022 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
The faces of the gardeners blossomed due to snowfall on the hills
मंडी की सराज घाटी के देवीदड़ में ताजा बर्फबारी का दृश्य - फोटो : Mandi
पहाड़ियों पर बर्फबारी से खिले बागवानों के चेहरे
विज्ञापन

शिकारी देवी, कमरुनाग, शैटाधार और पराशर की चोटियों पर हुआ हिमपात
निचले क्षेत्रों में बारिश, शीत लहर की चपेट में
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। शिकारी देवी, कमरूनाग, शैटाधार और पराशर की पहाड़ियों पर बर्फबारी का दौर निरंतर जारी है। निचले क्षेत्रों में बारिश होने से हजारों किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है। जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरने से ठंड बढ़ गई है। लोग घरों में दुबक गए हैं। प्रशासन और लोनिवि के अनुसार शनिवार शाम तक चोटियों पर हिमपात जारी था। हिमपात से जंजैहली मगरू गला छतरी, जंजैहली रायगढ़ शिकारी देवी, लंबाथाच चियूनी और बागचनोगी सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। इसके साथ कोट देवीदहड़ सड़क भी बंद हो गई है। शिकारी देवी से लेकर पिकनिक स्थल भुलाह तक बर्फ ने दस्तक दे दी है। कमरूनाग से झोर तक बर्फ पहुंच गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की सटीक भविष्यवाणी ने कई दिन से बारिश और बर्फबारी के इंतजार कर रहे किसानों-बागवानों को खुश कर दिया है। जंजैहली, थुनाग, बगस्याड, चेत, लांब, भाटकीधार, बागाचनोगी समेत समूची सराजघाटी में लोगों ने बर्फबारी से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।ं ठंड से बचाव को लकड़ी और खाने के लिए राशन का प्रबंध लोगों ने करना शुरू कर दिया है। सेब बगीचों के लिए बारिश और बर्फबारी वरदान साबित हुई है। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि भुलाह तक बर्फबारी हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक अधिकतर सड़कें, बिजली और अन्य सुविधाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। कुछ सड़कें बंद हुई हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रमेश खालसा ने बताया कि सड़कों पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ मुंशी राम ने बताया कि फसलों के लिए बारिश सौगात बरसी है। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज ने कहा है कि बर्फबारी से सेब बगीचों में चिलिंग आवर्स पूरे होंगे और भावी फसल बंपर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed