फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The excise team seized the purchase and sale bills of seven businessmen.

Mandi News: आबकारी टीम ने सात काराेबारियों का खरीद, बिक्री बिल कब्जे में लिया

Tue, 30 Sep 2025 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The excise team seized the purchase and sale bills of seven businessmen.
मंडी। राज्य कर एवं आबकारी मध्य प्रवर्तन क्षेत्र ऊना की टीम ने नेरचौक और सुंदरनगर के सात कारोबारियों के यहां दबिश देकर खरीद एवं बिक्री का रिकॉड कब्जे में लिया है।अब टीम रिकॉर्ड को खंगाल रही है। कमियां पाई जाने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नेक्स्ट जेन जीएसटी लागू होने के बाद भी ग्राहकों को कम दाम का लाभ न देने वाले कारोबारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन

मंडी जिले के सुंदरनगर में चार और नेरचौक में तीन कारोबारियों पर शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। कारोबारियों में रेडीमेड कपड़े, पटाखे, कास्मेटिक समेत अन्य शामिल हैं। अलग-अलग दो टीमों ने कार्रवाई अमल पर लाई है। मौजूदा समय में मंडी जिले के कई कारोबारियों की जीएसटी में गड़बड़ी की शिकायतें विभाग के पास हैं। कई कारोबारी विभाग के रडार पर हैं और जल्द दबिश देकर जांच पड़ताल भी की जा सकती है। इसके लिए पुख्ता तैयारी विभाग कर रहा है।
विज्ञापन


....
राज्य कर एवं आबकारी मध्य प्रवर्तन क्षेत्र ऊना के संयुक्त आयुक्त डाॅ. विनोद कश्यप ने ग्राहकों से आग्रह किया है कि त्योहारी सीजन या सामान्य में भी सामान खरीदती बार दुकानदार से बिल जरूर लें। इससे उपभोक्ता को भी फायदा होगा और प्रदेश सरकार को भी चूना नहीं लगेगा। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया है कि नए जीएसटी का सही इस्तेमाल करें। विभाग को शिकायतें मिल रही हैं। अनियमितता पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed