फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The election of city council president-vice president will be discussed on February 15

15 जनवरी को साफ होगी नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की तस्वीर

Sun, 13 Feb 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The election of city council president-vice president will be discussed on February 15
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर मचा घमासान 15 फरवरी को खत्म हो जाएगा। इसके लिए एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने पार्षदों की बैठक बुलाई है। इसके लिए सभी पार्षदों को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की ताजपोशी की प्रक्रिया शुरू होगी। बैठक में एमसी एक्ट के तहत एसडीएम द्वारा कार्रवाई कर पहले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बहुमत साबित करने का मौका देंगे। उसके बाद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का नए सिरे से चयन किया जाएगा। नगर परिषद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के समर्थित पार्षद दो खेमों में बंटे हैं। नगर परिषद को गिराने की तैयारी में भाजपा के दो पार्षदों के साथ एक आजाद और एक कांग्रेस समर्थित पार्षद ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इस बीच भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की सियासत तेज हो गई है। गुपचुप बैठकों में रणनीति तैयार कर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद को हथियाने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन

सात पार्षदों वाली नगर परिषद में चार पार्षद कांग्रेस के हैं। एक आजाद और दो भाजपा के पार्षद हैं। गौरतलब है कि नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ 19 जनवरी को भाजपा के दो पार्षदों और एक आजाद पार्षद ने जिला प्रशासन से अविश्वास प्रस्ताव दिया था। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि नगर परिषद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पहली बैठक 15 फरवरी सुबह साढ़े 11 बजे नगर परिषद के सभागार में बुलाई है। इसमें नगर परिषद के सभी पार्षदों को नोटिस देकर आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed